अनुष्का विराट को शादी के जोड़े में देख सचिन तेंडुलकर और अमिताभ बच्चन ने कही यह बात
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इटली की खूबसूरत वादियों में एक दूसरे के हो गए। दोनों ने 11 दिसंबर को इटली में विवाह बंधन में बंध गए। इटली के फ्लोरेंस में शादी की और फिर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। विराट और अनुष्का की शादी की खबर आते ही बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है। बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से दोनों को ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।
विराट और अनुष्का ने इटली के टस्कनी में एक हैरिटेज रिसॉर्ट में परिजनों, चुनिंदा रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। इसके बाद विराट और अनुष्का ने ट्विटर पर शादी की फोटोज शेयर कर फैंस को अपनी शादी की खबर दी। दोनों मुंबई में 26 दिसंबर को शानदार रिसेप्शन देंगे जहां क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। फिल्हाल तो सभी ने दोनों को सोशल मीडिया के माध्यम से विश किया।
तेंडुलकर ने विराट और अनुष्का की शादी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘विराट और अनुष्का को शादी की बधाई और शुभकामनाएं। आप दोनों एक साथ बहुत जबर्दस्त लग रहे हो और अमिताभ बच्चन ने दोनों को नई जिंदगी के लिए ढेर सारी बधाईयां और अपना आशीर्वाद दिया।
चेतेश्वर पुजारा ने भी अपने कप्तान विराट और अनुष्का को शादी की बधाई दी। पुजारा ने ट्वीट किया, ‘आप दोनों को शादी की बधाई। आपका जीवन खुशियों से भरा हो।’
क्रिकेटरों ने दी बधाई
शिखर धवन :-लवली कपल को बधाई। भगवान का आशीर्वाद बना रहे।
आकाश चौपड़ा:-शादी मुबारक। भगवान आपका जीवन में खुशियां ही खुशियां लाए।
उमेश यादव:-विराट और अनुष्का को शादी की बधाई। आपका जीवन सुखमय हो।
Labels: Cricket, Entertainment, Lifestyle


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home